देहरादून- भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य में बड़ी चेतावनी जारी करते हुए अगले तीन दिन यानी 28 जून से 30 जून तक इन जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है तथा अलर्ट रहने की सलाह दी है।
भारत मौसम विज्ञान ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उत्तराखंड राज्य में 28 जून को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है जिसको देखते हुए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर ,और पिथौरागढ़ डिस्ट्रिक्ट को सबसे अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है वही देहरादून,नैनीताल, चंपावत और पौड़ी गढ़वाल डिस्ट्रिक्ट में भी भारी बारिश से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है, मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार 29 जून को भी भारी से बहुत भारी बरसात होने की संभावना जताई गई है जिसके चलते उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ डिस्टिक पर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है जबकि भारी बारिश के लिए देहरादून, नैनीताल,चंपावत तथा पौड़ी गढ़वाल को अलर्ट किया गया है।
इसके अलावा 30 जून को भारी बारिश का अनुमान उत्तराखंड के नैनीताल , बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार भारी से बहुत भारी बरसात को देखते हुए विशेष एतिहात बरतने की जरूरत है।
मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश को देखते हुए उत्तराखंड आने वाले यात्रियों और पर्यटकों से अपील की है कि मौसम की अनुकूलता को देख करके यात्रा करें तथा स्थानीय लोग नदी नालों से दूर रहें पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने से पहले भूस्खलन की संभावनाओं पर भी नजर डालें तथा उसके बाद यात्रा करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 

