ऊधमसिंह नगर जिले के फायरिंग की घटनाएं आम हो गई हैं आए दिन कोई न कोई अप्रिय घटना घटती रहती है अब खेड़ा में किसी बात पर हुए विवाद के बाद बाइक सवार दो किशोरों ने ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर निवासी कक्षा 9वीं के छात्र पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली छात्र के दाहिने हाथ पर लगी और लहुलूहान होकर वहीं गिर गया। फायरिंग देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। जिसके बाद आरोपित हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही फरार आरोपितों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। फायरिंग के बाद से मौके पर हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस के मुताबिक दक्ष चौराहा बालाजी विहार ट्रांजिट कैंप निवासी राम रतन का 15 साल का पुत्र अमन विजडम पब्लिक स्कूल में 9वीं का छात्र है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह वह घर में ही था। इसी बीच खेड़ा निवासी दो किशोर बाइक से उसके घर आए। इस दौरान वह अमन को खेलने के लिए बुला ले गए। बताया जा रहा है कि खेड़ा में सरकारी स्कूल के पास किसी बात पर उनका विवाद हो गया। इस पर एक आरोपित ने अमन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जिससे अमन घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे। यह देख दोनों हमलावर फरार हो गए।
सूचना पर रम्पुरा चौकी प्रभारी अंबी राम आर्या पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि किशोरों के बीच विवाद के बाद अमन को तमंचे से गोली मारी गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रंजिशन मारी गई गोली –
घायल अमन का परिवार पहले खेड़ा में रहता था। अब ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में अपना खुद का मकान बना लिया है। चर्चा है कि आरोपित दोनों किशोरों की खेड़ा के ही मनीष नाम के किशोर से विवाद था। जिस पर मनीष ने अमन को अपने घर बुलाया था। जहां मनीष पक्ष और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मनीष के साथ मौजूद अमन को उन्होंने गोली मार दी। हालांकि अमन ने बताया कि वह मनीष के घर बुक लेने गया हुआ था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी 
