उत्तराखंड के रामनगर वन विभाग के लिए सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है रामनगर तराई पश्चिमी वन प्रभाग में अजगरों के निकलने का सिलसिला जारी है. 2 दिन पहले यहां 175 किलो के अजगर का रेस्क्यू किया गया था तो वहीं आज काशीपुर के धीमरखेड़ा क्षेत्र में वन विभाग ने ढाई कुंतल से अधिक वजन के 3 विशालकाय अजगरों का सफल रेस्क्यू किया है.
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे रेस्क्यू विशेषज्ञ तालिब हुसैन ने बताया कि इनमें दो मादा और एक नर अजगर शामिल हैं. वन विभाग ने इन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
रामनगर तराई पश्चिमी के मैदानी क्षेत्रों में अजगरों के निकलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, बीते दो दिनों में यह दूसरी बड़ी घटना है जब वन विभाग को विशालकाय अजगरों को रेस्क्यू करना पड़ा. आज काशीपुर के धीमरखेड़ा क्षेत्र में तीन भारी-भरकम अजगरों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया, जिनका कुल वजन 2.5 कुंतल से अधिक बताया जा रहा है.
सूचना मिली थी कि एक अजगर आबादी क्षेत्र में घुस आया है. जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां एक नहीं बल्कि तीन विशाल अजगर मौजूद थे. उन्होंने बताया कि इनमें दो मादा और एक नर अजगर मिले. तीनों अजगरों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा गया।ग्रामीणों ने एक साथ तीन विशाल अजगरों को देखा तो डर के कारण इलाके में हड़कंप मच गया. वन विभाग के अधिकारी राजेंद्र प्रसाद डिमरी ने बताया कि तराई पश्चिमी क्षेत्र में लगातार सांपों के निकलने की घटनाएं हो रही हैं. उनका कहना है कि सर्दियों के मौसम में सांप धूप सेंकने के लिए बिलों से बाहर निकलते हैं, जिससे ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड ने रचा इतिहास: नए आपराधिक कानून लागू करने में देश में बना नंबर-1
रुद्रपुर : एक ही परिवार के पांच प्रमाण पत्र निरस्त करने की संस्तुति, ये है मामला
रुद्रपुर: महापौर के प्रयास लाए रंग, रूद्रपुर में जल भराव से मिलेगी निजात, 460 करोड़ मंजूर
उत्तराखंड: महंगाई का झटका, रसोई गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
नैनीताल: (बड़ी खबर) अपने बच्चे का RTE के तहत दाखिला करवाने वाले अभिभावक ध्यान दें
देहरादून : चारधाम यात्रा में ट्रिप कार्ड अनिवार्य, तय किराए से अधिक वसूला तो वाहन का परमिट तत्काल होगा निरस्त
उत्तराखंड: तुषार चौहान बने आईएएस, पूरे हरिद्वार जनपद में हर्ष की लहर
उत्तराखंड : पहाड़ की मीनल नेगी ने UPSC में 66 वीं रैंक लाकर रचा इतिहास
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में हुवे ये फैसले
देहरादून : नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार 

