- CBI की बड़ी कार्यवाही सीजीएसटी (CGST) अधीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।
उधमसिंहनगर– उत्तराखंड में सीबीआई ने बड़ी कार्यवाही की है। सीबीआई ने सीजीएसटी के अधीक्षक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।शिकायतकर्ता मुकेश कुमार निवासी रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर ने सीबीआई के एसपी से शिकायत की थी कि उनकी पत्नी सिग्नेचर इंटरनेशनल कारपोरेशन नाम फर्म का संचालन कर रहीं हैं, वह प्लास्टिक सामान का व्यापार करते हैं। कुछ कारणों के चलते उनकी फर्म की जीएसटी नंबर को निलंबित कर दिया गया, जिसके कारण उनका व्यवसाय रुक गया है। इस समस्या को लेकर वह 21 फरवरी को अधीक्षक केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के अधीक्षक योगेश अग्रवाल से मिले और समस्या बताई।
शिकायतकर्ता ने बताया ने अधीक्षक ने समस्या का समाधान के लिए 15 हजार रुपये की मांग की और कुछ कुछ दस्तावेज भी मांगे।
धमकी दी कि यदि रिश्वत नहीं दी तो वह जीएसटी नंबर हमेशा के लिए बंद कर देगा जिससे उनका व्यवसाय चौपट हो जाएगा। शिकायत पर एसपी सीबीआई देहरादून सेक्टर एसके राठी ने एक टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई ने निर्देश दिए। जांच के बाद सोमवार को सीबीआई के एक टीम रूद्रपुर पहुंची और आरोपित को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। अधीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 

