नई टिहरी- उत्तराखंड के टिहरी जिले में शिकार करने के लिए जंगल गए पांच दोस्तों में से चार की मौत हो गई। युवकों की मौत की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस और एसडीएम मौके के लिए रवाना हो गए हैं। युवकों की मौत के बाद गांव और प्रशासन में हडक़ंप मच गया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार एक युवक की मौत गोली लगने और अन्य तीन की कोई जहरीला पदार्थ खाने से हुई है।
यह भी पढ़े👉नैनीताल- युवती ने सगाई की फोटो का स्टेट्स व्हाट्सएप पर लगाया, तो दूल्हा निकला 4 बच्चों का बाप
बताया जा रहा है कि भिलंगना स्थित राजस्व क्षेत्र के दूरस्थ गांव कुंडी में सभी दोस्त शिकार करने के लिए गए थे। इनमें से चार की मौत हो गई है, जिनमें से तीन शवों को बेलेश्वर अस्पताल में मध्य रात्रि को लाया गया। जिनकी शिनाख्त सोबन सिंह 27 वर्ष, पंकज सिंह 23 वर्ष और अनुज पंवार 24 वर्ष के रूप में हुई है। संतोष पंवार की गोली से मौत हुई है, उसका शव गांव में ही रखा है, जबकि एक अन्य युवक का कुछ पता नहीं है।
यह भी पढ़े👉उत्तराखंड- इस तहसील का रजिस्ट्रार कानूनगो रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
युवकों के मौत की सूचना पर राजस्व पुलिस और एसडीएम मय फोर्स गांव में चले गए हैं। गांव में मातम पसरा है। प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि बीते शनिवार दोपहर को यह पांचों युवक जंगल में शिकार के लिए गए थे। देर रात तक वापस न आने के कारण स्वजन जंगल में उनकी तलाश के लिए गए तो इन सभी के शव मिले।
यह भी पढ़े👉हल्द्वानी- अब रामनगर के इस इलाके में कोरोना से हड़कंप, यहां बना कंटेनमेंट जोन

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का भव्य समापन, हल्द्वानी में सजी सफलता की शाम 
