Rudrpur News- जिस खाकी पर नशे के कारोबार को रोकने का जिम्मा है उस खाकी के दो कांस्टेबल खुद चरस तस्करी में उतर आए हैं मामला उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र का है जहां पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिथौरागढ़ में तैनात दो पुलिस कांस्टेबल सहित चार लोगों के पास से 8 किलो चरस बरामद की है। और सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इनके पास से 2 कार भी बरामद हुई है।
उधम सिंह नगर के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि लालपुर बाजार की पुलिया के पास से पुलिस ने दो कारों में सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 8 किलो चरस बरामद की है पुलिस जांच में पता चला है कि एक कार होंडा अमेज जिसमें विपुल सैला पुत्र चंद्र सैला निवासी खटीमा और पीयूष खड़ायत पुत्र बहादुर सिंह निवासी खटीमा गिरफ्तार हुए।
जबकि दूसरी कार में प्रभात सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह बिष्ट निवासी खटीमा और दीपक पांडे पुत्र मुरलीधर पांडे निवासी लोहाघाट चंपावत बैठे थे जो कि दोनों पुलिस कांस्टेबल हैं। जिनके पास 6 किलो चरस बरामद हुई जबकि होंडा अमेज कार में बैठे दोनों लोगों से 1. 94 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने दोनों कारों को जप्त कर चारों लोगों को गिरफ्तार किया है साथ ही चरस तस्करी में एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में CO सितारगंज वीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक किच्छा चंद्रमोहन, उप निरीक्षक राजेश पांडे सहित अन्य पुलिसकर्मी थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
