बड़ा हादसा-बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद ट्रक और बस की चपेट में आकर दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत। हा
हरिद्वार- कनखल थाना क्षेत्र के जियापोता में बड़ा हादसा हो गया,जिसमे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद ट्रक और बस की चपेट में आकर दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त दोनों बाइकों पर चार लोग सवार थे, टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक सवार ट्रक के नीचे और दूसरा बस के नीचे चला गया दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बाकी दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उनकी हालत नाजुक बता रहे हैं। ओवरलोड और तेज रफ्तार का मिलाजुला खेल फिर बना मौत का कारण, जियापोता में हड़कंप और लोगों में भारी रोष।पुलिस के अनुसार हादसे के बाद ट्रक और बस दोनों मौके से फरार हो गए, कनखल पुलिस ने वाहनों की तलाश और पूरे मामले की जांच तेज कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) काठगोदाम-रानीबाग बाईपास का निर्माण अगले महीने से होगा शुरू
देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की सीधी उड़ान जल्द! यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी
उत्तराखंड: घर बैठी महिलाएं अब बनेंगी उद्यमी! हल्द्वानी में शुरू हुआ खास ट्रेनिंग प्रोग्राम
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील 

