उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में फर्जी तरीके से चल रहे अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का डंडा चला है। जिसके चलते सीएमओ डॉक्टर जीएस पंचपाल ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अस्पतालों पर छापेमारी की जिसमें दो अस्पतालों में चिकित्सक उपलब्ध ना होने पर उन्हें सील कर दिया गया। फर्जी अस्पतालों पर हुई कार्यवाही से क्षेत्र के अन्य अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- लालकुआं से नशे का सौदागर गिरफ्तार, युवाओं को ऐसे सप्लाई करता था नशे के इंजेक्शन

बता दें कि बाजपुर में फर्जी अस्पतालों का बोलबाला है जहां आए दिन मरीजों की जान के साथ फर्जी अस्पताल संचालक खिलवाड़ कर रहे हैं। फर्जी अस्पतालों पर कार्यवाही की मांग को लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से मांग की थी जिसके चलते सीएमओ डॉक्टर जी एस पंचपाल ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बाजपुर में औचक छापेमारी की। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाजपुर के मैक्स हॉस्पिटल और संजीवनी अस्पताल को सील कर दिया है।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- राशन कार्ड के आधार लिंक का आखरी मौका, इस तारीख तक जोड़ लें नहीं तो राशन हो जाएगा बंद
अस्पताल को सील करने की कार्यवाही के दौरान मैक्स हॉस्पिटल में मौजूद एक मरीज को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान सीएमओ डॉक्टर जी एस पंचपाल ने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि कुछ अस्पतालों की लगातार शिकायत मिल रही थी जिसके चलते कार्यवाही अमल में लाई गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि फर्जी अस्पतालों पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- यहां पत्नी को इस दर्दनाक तरीके से पति ने उतारा मौत के घाट, हत्या का कारण सुन लोग हैरान

यह भी पढ़ें👉 नैनीताल- गजब का चोर निकला शोध छात्र, रोज चोरता था महिलाओं के अंडरगारमेंट्स
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
