बाजपुर(उधमसिंह नगर) : बाजपुर में एक अनोखी और चर्चा का विषय बनी घटना सामने आई है….जहां शादी से एक दिन पहले दुल्हन प्रेमी के साथ घर से गायब हो गई। इससे शादी की तैयारियां अचानक ठप हो गईं।
जानकारी के अनुसार बाजपुर शहर निवासी युवक की शादी यूपी के रामपुर जिले की युवती से तय हुई थी। शादी दो नवंबर को होनी थी और दुल्हन पक्ष के लोग रविवार को बाजपुर आकर शादी की रस्म पूरी करने वाले थे। लड़का पक्ष की ओर से शादी समारोह के लिए मैदान में तैयारियां चल रही थीं।
लेकिन शनिवार रात को दुल्हन अचानक घर से गायब हो गई। यह खबर मिलते ही दूल्हे को बड़ा झटका लगा और लड़के पक्ष की तैयारियां ठप हो गईं। रविवार सुबह मैदान में लगाए गए टेंट को हटा दिया गया। टेंट संचालक भी इस अचानक हुए बदलाव से परेशान नजर आए।
घटना के बाद लड़के पक्ष के परिवार में हलचल मची और कुछ लोग पुलिस में शिकायत करने की बात कह रहे थे। हालांकि बुजुर्गों लोगों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। खबरों के अनुसार, दुल्हन और दूल्हा पक्ष के बीच सुलह हो गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती 
