देहरादून : नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक (Export Preparedness Index – EPI) 2024 में उत्तराखंड ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड ने देशभर में पहला स्थान प्राप्त कर लिया है। इस रैंकिंग ने राज्य की निर्यात नीतियों, उद्योग-अनुकूल माहौल और मजबूत बुनियादी ढांचे को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्यात किसी भी राज्य की आर्थिक मजबूती का अहम आधार होता है। इससे न केवल विदेशी मुद्रा अर्जित होती है…बल्कि रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं और राज्य की वैश्विक बाजार में हिस्सेदारी भी बढ़ती है। उत्तराखंड का शीर्ष स्थान पर पहुंचना इसी दिशा में एक मजबूत संकेत माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में छोटे राज्यों की श्रेणी में पहला स्थान हासिल करना उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। यह सफलता सरकार की उद्योग समर्थक नीतियों, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्यात को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड के हर जिले के विशिष्ट उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाया जाए। इससे न केवल स्थानीय उद्यमियों को लाभ मिलेगा…बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
नीति आयोग की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि निर्यात बढ़ने से वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में भागीदारी मजबूत होती है और व्यापार घाटे को कम करने में मदद मिलती है। उत्तराखंड की यह उपलब्धि आने वाले समय में निवेश, औद्योगिक विस्तार और आर्थिक विकास के नए रास्ते खोलेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
