खटीमा : खटीमा की सभा में आज राजनीति के साथ साफ संदेश भी दिया गया। मंच पर विकास योजनाओं का उद्घाटन हुआ…लेकिन असली चर्चा मुख्यमंत्री के फायर भाषण की रही।
मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। कहा कांग्रेस की राजनीति शुरू से ही सनातन विरोधी रही है। वोट बैंक के लिए देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ किया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में उत्तराखंड की डेमोग्राफी बदलने की साजिश रची गई। बाहरी तत्वों को बसाकर सांस्कृतिक संतुलन बिगाड़ने की कोशिश हुई।
मुख्यमंत्री ने मंच से अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बोले…सनातन आस्था को मानने वालों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। कानून तोड़ने और षड्यंत्र रचने वालों पर कठोर कार्रवाई हो।
उन्होंने बताया कि लैंड जिहाद के खिलाफ सरकार ने निर्णायक कदम उठाए। 10 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई। अवैध मजारों पर कार्रवाई हुई। ऑपरेशन कालनेमि के तहत लगातार अभियान जारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने युवाओं का भविष्य भी सुरक्षित किया है। सख्त नकल विरोधी कानून लागू हुआ। समान नागरिक संहिता से महिलाओं के अधिकारों को कानूनी सुरक्षा मिली।
अंत में कांग्रेस पर सियासी वार करते हुए उन्होंने कहा—कांग्रेस की नींद उड़ चुकी है। 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय है। मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा सरकार बनेगी।
खटीमा की इस सभा ने साफ कर दिया धामी खुद को सिर्फ प्रशासक नहीं, बल्कि देवभूमि के धर्म रक्षक के रूप में स्थापित कर रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
