BHALOO

उत्तराखंड: भालू ने महिला पर किया खौफनाक हमला, चेहरा नोच डाला!

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नई टिहरी: विकासखंड थौलधार के सुल्याधार क्षेत्र में ग्राम पंचायत नकोट के जंगल में घास लेने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में लक्ष्मी देवी (26) पत्नी बबलू गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मी देवी दो अन्य महिलाओं के साथ घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में घास लेने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों के पीछे छिपा भालू अचानक सामने आया और लक्ष्मी देवी पर हमला कर दिया। दूसरी महिलाएं शोर मचाते हुए गांव की ओर दौड़ीं…जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और भालू को भगा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून एयरपोर्ट से रात की उड़ान 1 अप्रैल से शुरू, जानें पूरा शेड्यूल और किराया

ग्रामीणों ने घायल महिला को स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक पहुँचाया और 108 सेवा के जरिए जिला अस्पताल बौराड़ी लाया गया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जरूरी उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  The Rise of Online Baccarat in Oregon

वन विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप चौहान और वन दरोगा अजयपाल पंवार भी घायल महिला को देखने जिला अस्पताल पहुंचे। विभाग ने बताया कि महिला को हर संभव सहायता और मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत, हजारों लोगों की मौजूदगी

घटना शाम करीब 4 बजे हुई। वन विभाग ने ग्रामीणों से प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है…ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें