किच्छा(रुद्रपुर)– यहां बीकॉम के छात्र ने आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले युवक ने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट शेयर की। यह काफी चर्चा में है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।वार्ड 20 इंदिरानगर सिरोलीकला निवासी वसीम कुरेशी(19) बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था। गुरुवार तड़के उसने गोशाला में जाकर कुंडे पर रस्सी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। नमाज पढ़ने के लिए जब परिजन उठे तो उनकी नजर गोशाला पर पड़ी।
यहां वसीम को लटका देख उनके होश उड़ गए। कुछ देर में छोटू ने इंस्टाग्राम में जब वसीम का मरने से पहले बनाया वीडियो देखा तो सभी भौंचक रह गए। वीडियो में वसीम अपनी मौत के लिए शिकारपुर बाजपुर व रामपुर टांडा के दो युवकों पर उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगा अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है। पुलिस ने वसीम का मोबाइल कब्जे में ले लिया। एसओ विनोद जोशी ने बताया मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद कुछ स्पष्ट हो पायेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम 

