यमकेश्वर (माला गांव): शुक्रवार को माला गांव में हड़कंप मच गया…जब धन्वंतरी धाम के पास बब्बर शेर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो देखते ही लोग घरों में दुबक गए और जंगल से लेकर गांव तक “शेर आया… शेर आया” की चर्चाएं शुरू हो गईं।
जांच में पता चला कि यह शेर असल में मौजूद नहीं था…बल्कि एआई (Artificial Intelligence) की मदद से मजदूरों ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया। मामला तब सामने आया जब श्रमिकों ने बताया कि ठेकेदार ने उन्हें छुट्टी नहीं दी थी…जिसके विरोध में उन्होंने यह वीडियो तैयार किया।

वीडियो इतना असली लग रहा था कि ठेकेदार और ग्रामीण भी दंग रह गए…और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लालढांग रेंज और राजाजी टाइगर रिजर्व की टीमें मौके पर गईं और श्रमिकों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि न तो शेर आया था और न ही जंगल में कोई हलचल हुई थी।
एसडीओ सुधीर कुमार ने कहा कि यह वीडियो एआई की मदद से बनाया गया था। मजदूरों ने छुट्टी नहीं मिलने के कारण इसे वायरल किया। अब हालात सामान्य हैं और वन विभाग राहत की सांस ले रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 
