हल्द्वानी : किसान ने खुद को गोली से उड़ाया। 4 करोड़ ठगे जाने का आरोप
हल्द्वानी : हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र स्थित एक होटल में 40 वर्षीय सुखवंत सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले सुखवंत सिंह ने फेसबुक लाइव के माध्यम से उधमसिंह नगर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

फेसबुक लाइव वीडियो में सुखवंत सिंह ने पुलिस अधिकारियों पर उत्पीड़न और पैसे लेकर दबाव बनाने के आरोप लगाए। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार, सुखवंत सिंह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ होटल में ठहरे हुए थे। घटना में पत्नी भी घायल है उनकी पत्नी प्रदीप कौर का इलाज हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि सुखवंत सिंह लंबे समय से मानसिक तनाव में थे परिजनों के मुताबिक, काशीपुर में एक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा सुखवंत सिंह के साथ लगभग 4 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया था। इसके बाद पुलिस के कथित दबाव और उत्पीड़न के चलते उनकी मानसिक स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।मृतक के परिजनों ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वही पीड़ित परिवार से मिलने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी मोर्चरी पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। वही एसएसपी ने पूरी घटना के मामले में मीडिया को बताया। साथ ही जांच शुरू करने की बात कही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 
