उत्तराखंड: यहां बीटेक की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम, परिजन सदमे में

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • दून में बी-टेक की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान,पुलिस की जांच जारी।

देहरादून- सुद्धोवाला स्थित BFIT कॉलेज में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। बीटेक प्रथम वर्ष की 17 वर्षीय छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतका पंजाब की रहने वाली थी और कॉलेज परिसर के गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बताया गया कि गुरुवार सुबह वह अपनी तीन रूममेट्स के साथ क्लास के लिए गई थी, लेकिन पहली क्लास के बाद वह वापस हॉस्टल लौट आई। दोपहर में जब बाकी छात्राएं लौटीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर आवाज देने और फोन करने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो वार्डन को सूचना दी गई।इसके बाद मौके पर पहुंची प्रेमनगर थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो छात्रा दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
यह भी पढ़ें 👉  Wie Spielt Man Plinko? Regeln, Tipps & Strategien

एसओ कुंदन राम ने बताया कि छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी गई है, और उनके पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर मानसिक तनाव या निजी कारणों की आशंका जताई जा रही है।वहीं पूरे मामले की जांच जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें