आत्मा योजना को मिली नई गति, ₹144 लाख की कार्ययोजना स्वीकृत
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक, किसानों की आय बढ़ाने और नवाचार पर जोर
शनिवार को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के एन आई सी सभागार में कृषि विभाग की आत्मा योजना की गवर्निंग बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के अंतर्गत आत्मा योजना के तहत संचालित सभी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।
बैठक के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति, किसानों को दिए जा रहे प्रशिक्षण, तकनीकी प्रसार तथा कृषि क्षेत्र में नवाचारों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष के लिए आत्मा योजना की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिसमें कुल ₹144 लाख की योजना को अनुमोदन प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, अधिक से अधिक किसानों तक लाभ पहुंचाने तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया।
अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के सभी घटकों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो और कृषि विकास को गति मिल सके।
बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजीव गोपाल, मत्स्य निरीक्षक गणेश अग्रवाल तथा एलडीएम अनु रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के तेजस तिवारी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज
उत्तराखंड: सीएम धामी ने ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का किया शुभारंभ
उत्तराखंड: सीएम धामी ने कसी कमर, 14 अप्रैल को पीएम करेंगे कॉरिडोर का उद्घाटन
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा कि आई Update
उत्तराखंड में मौसम बिगड़ा, पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश IMD अलर्ट.
हल्द्वानी :(दुखद) ऑटो से गिरी ढाई साल की बच्ची की मौत
हल्द्वानी में कुमाऊं प्रतिभा स्कॉलरशिप परीक्षा 19 अप्रैल को, विजेताओं को मिलेगा 50 से 100% तक छात्रवृत्ति
हल्द्वानी :रावण अंगद संवाद ने सभी का दिल जीत लिया। उमड़ी भारी भीड़
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में आंधी तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में सुरंग में धंसी मिट्टी, पानी के साथ आया मलबा, मची अफरा-तफरी 

