रुद्रपुर- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि वाहन चोर गिरोह के पास से चार बाइक बरामद हुई है पुलिस ने दोनों शातिर चोरों को जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों शातिर अपराधी में एक रतनपुरा किच्छा निवासी सूरज मौर्या उर्फ चूहा है और दूसरा लालकुआं निवासी विशाल सिंह कोरंगा है पुलिस के मुताबिक चूहा और उसका साथी विशाल ट्रांजिट कैंप से दो और पीलीभीत अमरिया से एक बाइक बाइक चोरी करके उन्हें बेचने के लिए यूपी की ओर जा रहे थे। लालपुर पुलिस चेकिंग को देख उन्होंने सड़क किनारे बाइक लगाकर मौके से फरार हो गए, बाद में मौके पर पहुंचे तो तब तक पुलिस बाइक अपने साथ ले गई। इसके बाद वह अशोक विहार ट्रांजिट कैंप से चोरी की गई बाइक को लेकर सिडकुल गए वहां भी चेकिंग देख बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। उस बाइक को भी पुलिस थाने ले आई। इस बीच पीलीभीत से चोरी की गई एक बाइक उनके पास पंचवटी कॉलोनी गंगापुर रोड में थी जहां से पुलिस ने उनकी निशानदेही से बरामद कर ली है।
पुलिस के मुताबिक शातिर वाहन चोर सूरज मौर्य उर्फ चूहा के खिलाफ वाहन चोरी के अब तक तीन मुकदमे दर्ज हैं जबकि दूसरे आरोपी विशाल का आपराधिक इतिहास खोजा जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
