बागेश्वर से रेफर गर्भवती की बेस अस्पताल में मौत
अल्मोड़ा: पर्वतीय जनपदों में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। अत्यधिक रक्तस्राव के बाद बागेश्वर से रेफर की गई आठ माह की गर्भवती की बुधवार तड़के बेस अस्पताल में मौत हो गई। महज 22 वर्ष की उम्र में मां बनने की उम्मीदें पाल रही महिला की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
बागेश्वर जिले की रहने वाली सोनी (22) पत्नी राजन को मंगलवार को प्रसव पीड़ा उठी। स्वजन तुरंत उन्हें बागेश्वर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गर्भ निकाला। नवजात की मौत हो गई थी। इसके बाद महिला की स्थिति नियंत्रित नहीं हो सकी। सोनी का रक्तस्राव तेज हो गया, जिसे रोकने के प्रयास असफल रहे।
गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें तत्काल उच्च स्तरीय इलाज के लिए अल्मोड़ा के बेस अस्पताल रेफर कर दिया। बेस अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सोनी को एमआइसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया, लेकिन लगातार बिगड़ती स्थिति को वे काबू में नहीं ला सके। बुधवार तड़के सोनी ने अंतिम सांस ली। मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में मौजूद परिजन बिलख उठे। बेस चौकी प्रभारी मनोज ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन से सूचना मिली थी कि बागेश्वर निवासी सोनी की उपचार के दौरान मौत हो गई है। बाद में स्वजन शव को लेकर बागेश्वर लौट गए। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलती तो शायद महिला की जान बच सकती थी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले
हल्द्वानी : DM ने बैंकों को दिए निर्देश किसानों को ऋण देने में पीछे न रहे
उत्तराखंड: विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई
उत्तराखंड : कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती 
