Dehradun News– उत्तराखंड में युवाओं के लिए जल्द एक और बड़ी भर्ती आने वाली है लगातार इस समय उत्तराखंड में अलग-अलग विभागों में भर्तियां चल रही है सरकारी नौकरी की राह देखने वाली युवाओं के लिए एक और अच्छी खबर है कि प्रदेशभर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत रिक्त 1865 पदों को शीघ्र भरा जायेगा। जिसमें स्टाफ नर्स, एएनएम, लैब टेक्निशियन सहित अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ शामिल है।
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द विभागीय प्रक्रिया को अमल में लाया जाय। सूबे में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समितियों के गठन करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये।
वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए राज्यभर में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिये।
साथ ही बागेश्वर एवं रूद्रप्रयाग जनपदों में वैक्सीनेशन का प्रदर्शन अन्य जिलों के मुकाबले बेहत्तर है। लिहाजा दोनों को जल्द से जल्द शत प्रतिशन वैक्सीनेशन का लक्ष्य प्राप्त कर पूरे देश में नया रिकार्ड दर्ज करने को कहा गया है।
राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शीघ्र ही सूबे के जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन आयोजित कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया जायेगा। प्रथम चरण में सूबे के सांसद एवं विधायाकों का सम्मेलन तथा द्वितीय चरण में जिला पंचायत अध्यक्षों, नगर निकाय अध्यक्षों तथा ब्लाक प्रमुखों का सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।
बैठक में स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी, मिशन निदेशक एनएचएम सोनिका, निदेशक डा. सरोज नैथानी, प्रभारी अधिकारी डा. वी.एस. टोलिया, डा. (ले. कर्नल) अजय कुमार, डा. अर्चना ओझा, डा. पंकज सिंह, डा. कुलदीप सिंह, डा. भार्गव गाइकवाड़, डा. मयंक बडोला, डा. अश्विनी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “उत्तराखंड- युवाओं के लिए जल्द एक और मौका, इस विभाग में 1865 पदों पर भर्ती की तैयारी”
Comments are closed.



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 

एक ही साथ इस तरह बिभिन्न विभागों में भर्ती निकालना बरोजगारो को मानशिक तनाव पहुचाना है वे भी इतने कम समय में, वेसे भी ये सब चुनावी खेल है