- आल्टो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की हुई घटना स्थल पर मौत।
रुद्रप्रयाग- चोपड़ा-डुंगरी मोटर मार्ग पर कार हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई,जबकि एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं. वहीं तीन लोग सामान्य घायल हैं. बताया जा रहा है कि कार में एक ही परिवार के सदस्य सवार थे।
आज सुबह साढे 6 बजे के आसपास चोपडा डुगरी मोटरमार्ग पर एक अल्टो वाहन सख्या (UK13A 4341) दुर्घनाग्रस्त हो गया. जिसमें दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चार अन्य कार सवार घायल हो गये।
सूचना पर डीडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुँच कर रेस्क्यू किया गया और घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया.घायल जितपाल पुत्र बुद्धि लाल उम्र-50 वर्ष, बुदि लाल पुत्र हीरु लाल उम्र-70 वर्ष, देवेश्वरी देवी पत्नी जितपाल उम्र- 45 वर्ष (गम्भीर घायल), पुजा पुत्री जितपाल उम्र -27 वर्ष को अस्पताल पहुँचाया गया.
जबकि कलपेश्वरी पत्नी बुद्धि लाल उम्र -58 वर्ष, आरती पुत्री जितपाल उम्र -24 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। सभी कार सवार लोग ग्राम डुगरी के निवासी व एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार 
