- 21 नवंबर को रूद्रप्रयाग जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र और कार्यालय,स्थानीय अवकाश हुआ घोषित।
रुद्रप्रयाग- आगामी 21 नवंबर शुक्रवार को रूद्रप्रयाग जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सहित समस्त शैक्षणिक संस्थान तथा शासकीय व अर्द्धशासकीय कार्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे। हालांकि जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से घोषित यह स्थानीय अवकाश बैंकों, कोषागारों एवं उपकोषागारों में लागू नहीं होगा। अर्थात 21 नवंबर शुक्रवार को भी जिले में स्थित बैंक, कोषागार एवं उपकोषागार में सामान्य दिनों की भांति यथावत खुले रहेंगे।
आपको बता दें कि जिलाधिकारी की से यह स्थानीय अवकाश द्वितीय केदार श्री मद्द्महेश्वर की उत्सव डोली के आगमन एवं दर्शनार्थ हेतु घोषित किया गया है। इस संबंध में रूद्रप्रयाग के प्रभारी जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि मैनुअल ऑफ गवर्नमेन्ट आर्ड्स (संशोधित) 1981 संस्करण पैरा-247 में दिये गये प्राविधानों के अनुसार दिनांक 21-11-2025 (शुक्रवार) को श्री मद्द्महेश्वर भगवान की उत्सव डोली के आगमन एवं दर्शनार्थ हेतु तृतीय स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। बताते चलें कि मैनुअल ऑफ गवर्नमेन्ट आर्ड्स (संशोधित) 1981 संस्करण पैरा-247 के अंतर्गत जिलाधिकारियों को उत्तराखंड शासन द्वारा जारी सार्वजनिक अवकाशों के अतिरिक्त 3 स्थानीय अवकाश घोषित करने का अधिकार प्राप्त है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग 

