मसूरी- लाइब्रेरी बस स्टैण्ड से देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम पर्वतीय डिपोकी एक बस बस स्टैण्ड से थोड़ा आगे जाते ही लाइब्रेरी किंक्रेग मार्ग पर आईटीबीपी गेट के समीप अचानक अनियत्रिंत होकर खाई में जा गिरी। जिसमें 38 लोग सवार थे सभी को चोटें लगी है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल है।
लाइब्रेरी बस स्टैण्ड से दोपहर लगभग एक बजे देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया। व बस लाइब्रेरी किंक्रेग मार्ग पर आईटीबीपी गेट के समीप सड़क से बाहर हो गई व आईटीबीपी को जाने वाले मार्ग पर अटक गई। जिसमें सभी 38 सवार घायल हो गये जिसमें एक गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर, 108 व आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे व घायलों को निकाला।
जिसमें कुछ को आईटीबीपी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया व कुछ को उप जिलाचिकित्सालय लंढौर भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार भौंपाल सिंह चौहान ने कहा कि रोडवेज की बस देहरादून जा रही थी जिसका आईटीबीपी गेट के समीप ब्रेक फेल हो गया व बस सड़क से बाहर गिर गई। जिसमें करीब चालक व परिचाल सहित 38 लोग सवार थे। घायलों को आईटीबीपी व उप जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए 108 व अन्य वाहनों से पहुंचाया गया। उप जिला चिकित्साल के डा. अभिषेक ने बताया कि अस्पताल में करीब 9 घायल आये जिसमें एक गंभीर है बाकियों का उपचार किया जा रहा है जिन्हें मामूली चोटें आयी है।
इस मौके पर चालक महेंद्र सिंह ने बताया कि जब बस स्टैण्ड से चली थी तो बिल्कुल ठीक थी लेकिन जैसे ही थोड़ा आगे निकली तो ब्रेक फेल हो गये व उन्होंने बस को पहाड़ पर मार दिया लेकिन बस पहाड़ से टकरा कर खाई में गिर गई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 
