Devprayag News- उत्तराखंड के टिहरी जिले के देवप्रयाग में उस वक्त सनसनी फैल गई जब करास गांव ने एक युवक और युवती का शव पेड़ में लटकता हुआ मिला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का मान रही है। पेड़ पर लटके दोनों शव बुरी तरह से सड़ गल चुके थे जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों की मौत काफी पहले हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक पौड़ीखाल क्षेत्र में स्थानीय व्यक्ति द्वारा पुलिस को एक पेड़ में युवक और युवती के फंदे के सहारे लटके होने की सूचना दी गई जिसके बाद हिंडोलाखाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची करास गांव के जंगल के करीब एक काफल के पेड़ में दोनों शव लटके हुए मिले।
घटना के बाद पुलिस ने दोनों की शिनाख्त की जिसमें पता चला कि दोनों की उम्र लगभग 18 साल है और युवती बीते 17 जुलाई को गांव से लापता चल रही थी वही 18 जुलाई को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी जबकि युवक हरियाणा के किसी होटल में काम करता था यूपी के लापता होने के दौरान 17 जुलाई को वह पौड़ीखाल आया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों के मोबाइल नंबर सर्विलांस से इस बात का पता लगाया है कि दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे लिहाजा परिस्थितियों के आधार पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है जबकि परिजनों का कहना है कि उन्हें दोनों के बीच किसी प्रकार के संबंध की जानकारी नहीं है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू, 

