टिहरी - पर्वतीय क्षेत्र में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं लगातार पर्वतीय क्षेत्र में हो रही बरसात एवं भूस्खलन के चलते स्थिति और खतरनाक होती जा रही है जिसके चलते आए दिन घटनाओं में इजाफा होता जा रहा है ताजा मामला जनपद के घनसाली-घुत्तू मोटर मार्ग हां है जहां खाई में एक डंपर गिरने की खबर सामने आ रही है यहां धोपरधार के समीप एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा । इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार घनसाली-घुत्तू मोटर मार्ग पर एक डंपर गहरी खाई में गिर गया। हादसा धोपरधार के समीप हुई। हादसे में डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया व मृतक की पहचान राम बहादुर (35) पुत्र मुहर बहादुर निवासी क्रेसर प्लांट सांकरी घुत्तू के रूप में की । पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
