काशीपुर– घर लौट रहे बाइक सवार किशोर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। सरकारी अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक घर का इकलौता बेटा बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार उमरपुर, जसपुर निवासी कैलाश सिंह का 17 वर्षीय पुत्र लक्की जसपुर में कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। गुरुवार रात वह अपने साथी के साथ बाइक से अंगदपुर एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात में वापस लौटते समय अंगदपुर तथा उमरपुर के बीच हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से लक्की गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों व टोल प्लाजा के वाहन ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई बताया जा रहा है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। घटना के बाद से परिजन सदमे में है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी 
