देहरादून- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सोमवार की सुबह दुखद हादसे की खबर सामने आई है ,विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाड़वाला के एक निजी शिक्षण संस्थान के बच्चों को लेकर जा रही बस अचानक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह बाड़वाला स्थित लक्ष्य पब्लिक स्कूल की बस वन विभाग के चेकपोस्ट बैरियर के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर से पेड़ से टकरा गई। जिसकी वजह से बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस बस में छात्र छात्राएं बैठे हुए थे। बस में सवार दो बच्चों की मौत हो गई जबकि अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

जिन्हें ग्रामीणों व पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस के हादसे की चपेट में आने की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां तक आए। बच्चों की चीख पुकार से भी घटनास्थल पर खासी भीड़ लग गई। फिलहाल स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 


