उत्तराखंड – उत्तराखंड के टिहरी में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सुवाखोली-भवान नगुण मोटर मार्ग पर भवान के निकट चलती स्कूटी में आग लगने से इसमें सवार चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी की युवती की जलकर मौत हो गई। युवती देहरादून में रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी।
वही थत्यूड़ थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि घटना सोमवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। चिन्यालीसौड़ी उत्तरकाशी निवासी 25 वर्षीय रंजना देहरादून से अपनी स्कूटी संख्या यूके 07 डीबी- 8771 में सवार होकर घर जा रही थी। सुवाखोली-भवान नगुण मोटर मार्ग पर भवान के निकट उसकी स्कूटी में अचानक आग लग गई।
थत्यूड़ के थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि युवती ने स्कूटी में हल्की आग लगने पर इसे सड़क किनारे खड़ा कर देखने लगी तो अचानक टंकी फट गई और युवती बुरी तरह से झुलस गई। इस पर स्थानीय निवासियों द्वारा 108 वाहन की मदद से बुरी तरह से जली हालत में युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
वह थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती के स्वजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। युवती देहरादून में फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी और सोमवार को अपने घर जा रही थी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसमें दिख रहा है कि युवती ने हल्की आग लगने पर स्कूटी खुद ही सड़क किनारे खड़ी की और भागने से पहले ही वह खुद भी आग की चपेट में आ गई और बुरी तरह से जल गई। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
