हल्द्वानी – नैनीताल शहर के रूसी बायपास मार्ग में निर्माणाधीन सिविर लाइन में लापरवाही बरतने तथा समय अंतर्गत डामरीकरण का कार्य न किए जाने पर कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत ने परियोजना प्रबंधक पीआईयू, यूयूएसडीए नैनीताल श्री नीरज उपाध्याय के खिलाफ अनुसात्मक करवाई की संस्तुति करते हुवे शासन को रिपोर्ट भेजी है।
कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत द्वारा पूर्व में नैनीताल शहर से रूसी बायपास मार्ग में शिविर लाइन के निर्माण के लिए खुदान कार्य के उपरांत मलुवे को वैसे ही छोड़ दिया जा रहा था, जिससे पूरा मालवा कीचड़ के रूप में सड़क पर फैला हुआ था। इसमें दुर्घटना होने की प्रबल संभावनाएं होने के चलते, आयुक्त श्री दीपक रावत ने उक्त के निस्तारण हेतु तत्काल कॉम्पेक्शन करने एवं किसी भी दशा में सड़क पर कीचड़ ना हो हर प्रकार से सेफ्टी रहे इसके निर्देश दिए गए थे।
जिसमें परियोजना प्रबंधक द्वारा कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत को सभी कार्यों को पूर्ण रूप से संपादित किए जाने की आख्या दी गई थी, लेकिन बार-बार परियोजना प्रबंधक को नैनीताल से रूसी बाईपास तक समय अंतर्गत डामरीकरण कार्य कराए जाने हेतु निर्देश दिए गए, किंतु परियोजना प्रबंधक द्वारा समय अंतर्गत भी उक्त मार्ग का डामरीकरण कार्य नहीं किया गया, जिससे उक्त मार्ग में भविष्य में कोई भी दुर्घटना घटित हो सकती है लिहाजा कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत ने परियोजना प्रबंधक श्री नीरज उपाध्याय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सस्तुति करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड: रुद्रनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, इस तारीख को बंद हो जाएंगे कपाट
Snapchat पर हुई दोस्ती, उत्तराखंड में यहाँ पहुंचा मामला थाने तक; 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म
नेपाल के बाद उत्तराखंड की बारी? ग्लेशियर झीलों को लेकर वैज्ञानिकों ने बताई सबसे बड़ी चिंता
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; 4 सितंबर तक मौसम रहेगा खराब
CM धामी का महिलाओं को बड़ा तोहफा, फ्री बस यात्रा के साथ ढाई लाख तक रियायती ऋण की तैयारी
उत्तराखंड: गिर्दा के गीतों से लेकर ग्रामीणों की आवाज तक, बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार
हल्द्वानी : भारी बारिश के चलते नैनीताल जिले में कल छुट्टी 

