हरिद्वार : हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक पर मंगलवार शाम आयोजित लोहड़ी कार्यक्रम के दौरान एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोग घबरा गए।
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम चंद्राचार्य व्यापार मंडल की ओर से हर साल की तरह आयोजित किया गया था। व्यापारी और स्थानीय लोग लोहड़ी की आग जलाकर उत्सव मना रहे थे। इसी दौरान पास में खड़ी एक कार में आग की चिंगारी पहुँच गई और देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी।

मौके पर उपस्थित ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने तुरंत फर्स्ट रिस्पॉन्स देते हुए आसपास की दुकानों से अग्निशामक यंत्र मंगवाए और पानी की बाल्टियों से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। सीपीयू इंचार्ज हितेश कुमार ने बताया कि आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया…जिससे अन्य वाहनों और दुकानों को नुकसान होने से बचाया जा सका।
हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल से मात्र पांच मिनट की दूरी पर होने के बावजूद करीब 20 मिनट बाद ही पहुँची। उस समय तक ट्रैफिक पुलिस और व्यापारियों के प्रयासों से आग पूरी तरह काबू में आ चुकी थी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि ट्रैफिक पुलिस की त्वरित कार्रवाई नहीं होती…तो आग आसपास खड़ी दुकानों और वाहनों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। प्रारंभिक जांच में यह माना जा रहा है कि लोहड़ी की आग की चिंगारी कार तक पहुँचने के कारण यह घटना हुई।
सीपीयू इंचार्ज हितेश कुमार ने कहा कि लोहड़ी के कार्यक्रम के दौरान कार में आग लगने की सूचना मिलते ही हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाया। इस दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा
उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई
BJP की बड़ी तैयारी, हल्द्वानी में 10 सितंबर को जुटेंगे 5 हजार पूर्व सैनिक; नितिन नवीन रहेंगे मौजूद
हल्द्वानी : गौला नदी में नहाते समय 17 वर्षीय किशोर बहा, तलाश में जुटी पुलिस और SDRF
उत्तराखंड : दुष्कर्म केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, गंगा इन होटल सील; अब मुस्तफा की तलाश
उत्तराखंड: नेपाल में बनी झील से बढ़ी चिंता, चमेलिया नदी ने दिखाया रौद्र रूप तो 50 हजार लोगों पर मंडरा सकता है खतरा
उत्तराखंड में बारिश से बिगड़े हालात, पिथौरागढ़ में 18 सड़कें बंद; टिहरी में भी नुकसान 
