यहां युवक का जंगल में मिला शव
हल्द्वानी। मूल रूप से बिन्दुखत्ता क्षेत्र का निवासी 23 वर्षीय युवक अपनी बहन के घर हल्द्वानी के दमुवाढूंगा गया था, तथा वह कल दोपहर से गायब था। उक्त युवक का काठगोदाम थाना क्षेत्र के ओखलढुंगा के जंगल किनारे गधेरे में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय प्रवीण आर्य के रूप में हुई है जो लालकुआं बिंदुखत्ता का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि मृतक युवक रेल विभाग के रुद्रपुर में तैनात था।
प्रवीण तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। लगभग एक सप्ताह पूर्व वह अपनी बहन के घर हल्द्वानी के दमुवाढूंगा गया था।
काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि मृतक युवक सोमवार 12:00 बजे से घर से गायब था जहां युवक बाइक लेकर घर से निकला था लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी काठगोदाम थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो युवक की बाइक और जैकेट काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग पर मिली पुलिस ने जब सर्च अभियान चलाया तो घटनास्थल से करीब करीब 2 किलोमीटर दूर उसकी बाइक सड़क पर मिली। शव के पास गेहूं में डालने वाला कीटनाशक सल्फास के चार खाली पाउच और एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी बरामद हुई है। प्रथम दृष्या जांच में आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश
उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी 
