उत्तराखंड- यहां आतंक का पर्याय बना आदमखोर गुलदार पिंजरे में हुआ कैद, लेकिन लोगों की दहशत नहीं हुई कम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के श्रीनगर के कीर्ति नगर ब्लॉक क्षेत्र में आदमखोर गुलदार का पिछले लंबे समय से आतंक चल रहा है हाल ही में मलेथा गांव में एक महिला को मौत के घाट उतारने और पांच लोगों पर जानलेवा हमला करने वाले गुलदार को आज वन विभाग के पिंजरे में कैद कर लिया गया लेकिन ग्रामीणों की दहशत अभी भी बरकरार है।

ग्रामीणों के अनुसार इस पूरे इलाके में तीन से चार गुलदार सक्रिय हैं अभी एक ही कैद हुआ है लिहाजा मुश्किलें कम नहीं हुई है गांव के लोग दिन रात गुलदार से अपने गांव के लोगों का पहरा दे रहे हैं यही नहीं गुलदार के खौफ की वजह से लोगों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है आज पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर गुलदार जिसकी उम्र 7 वर्ष बताई जा रही है हालांकि वन विभाग का कहना है कि अभी इस इलाके में 8 सीटर तैनात रहेंगे और भी पिंजरे लगाए गए हैं ताकि आतंक का पर्याय बने सभी आदमखोर गुलदार को पिंजरे में कैद किया जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें