देहरादून: दीपावली जैसे बड़े त्योहार से पहले मिलावटखोर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। देहरादून के पटेलनगर इलाके में सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) की टीम ने छापेमारी कर एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया। पटेलनगर स्थित समृद्धि भवन के बेसमेंट में बनाए गए अवैध गोदाम से 50 क्विंटल रसगुल्ला बरामद किया गया…जिनकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
टीम ने बताया कि ये रसगुल्ले बेहद कम कीमत महज 111.76 प्रति किलो पर सप्लाई किए जा रहे थे जोकि सामान्य बाजार दरों से काफी नीचे है। ऐसे में इनके निर्माण और सामग्री की गुणवत्ता को लेकर शक और भी गहरा गया है। एफडीए ने मौके से रसगुल्ला, रसभरी और चमचम जैसे मिठाइयों के 6 नमूने जांच के लिए लिए हैं और सारे स्टॉक को जब्त कर लिया है।

बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार
छापेमारी के दौरान पाया गया कि मिठाई सप्लाई करने वाले व्यक्ति के पास न तो खाद्य लाइसेंस था और न ही सप्लाई की गई मिठाइयों की रसीदों पर दुकानों के पूरे पते दर्ज थे। हैरान करने वाली बात यह भी है कि इन रसगुल्लों की सप्लाई देहरादून शहर से लेकर कालसी तक की लगभग 15 मिठाई दुकानों में की गई थी।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई उपायुक्त खाद्य सुरक्षा आरएस रावत और सहायक आयुक्त मनीष सयाना के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि बिना लाइसेंस खाद्य पदार्थ बेचने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस दुकानदार को तत्काल नोटिस जारी कर दिया गया है।
अभियान दीपावली तक जारी रहेगा
अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि यह विशेष निरीक्षण अभियान दीपावली तक जारी रहेगा ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां मिल सकें। टीम ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें किसी मिठाई या खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता पर शक हो, तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें।
एफडीए ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी संदिग्ध या मिलावटी खाद्य पदार्थ को बाजार में नहीं आने दिया जाएगा…और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
