Haldwani News: उत्तराखंड पुलिस हमेशा अपने कार्यों को लेकर सुर्खियों में रही है। डिजिटल युग में समय-समय पर लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक भी करती आयी है। ऐसे में कई बार लोगों को पोस्ट भा जाती है। खासकर नैनीताल पुलिस की एक पोस्ट इन दिनों चर्चाओं में है। इस पोस्ट की तारीफ पुलिस मुख्यालय ने ही नहीं बल्कि जनता ने भी जमकर किया है। नैनीताल पुलिस के पेज से शेयर हुई इस पोस्ट को उत्तराखंड पुलिस के फेसबुक पेज व अन्य सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर भी शेयर किया।
दरअसल यह पोस्ट हेलमेट की जागरूकता को लेकर बनाया गया है। जिसे 48 लाख लोगों ने देखा है। पहली बार लाखों लोगों द्वारा देखी गई इस पोस्ट से नैनीताल पुलिस भी खुश नजर आयी। वाकई में लोगों को जागरूक करने की उनकी मुहिम रंग ला रही है। अक्सर कुमाऊंनी और हिन्दी भाषा में बने मीम्स, पोस्टर और स्लोगनों को नैनीताल पुलिस जागरूक करने के लिए अपनी फेसबुक पेज पर शेयर करती है। इस पोस्ट को नैनीताल जिले के एसएसपी पंकज भट्ट की सहायक पीआरओ हेमा ऐठानी द्वारा बनाया गया है। जिसके बाद उन्होंने 20 जुलाई को यह पोस्ट नैनीताल पुलिस के पेज पर शेयर की।
यह में यह पोस्ट यातायात नियमों का पालन करने के उद्देश्य से बनाया गया। जिससे लोग हेलमेट पहने और अपनी जिंदगी बचा सकें। इस पोस्ट में लिखा गया…जिंदगी की ना टूटे लड़ी, हेलमेट नहीं तो गाड़ी कर दो खड़ी। जैसे ही यह पोस्ट नैनीताल पुलिस के फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया। एक के बाद एक कमेंट आने लगे सैकड़ों लोगों ने इस पोस्ट की जमकर तारीफ की। इस पोस्ट की पसंद का अंदाजा इसे देखने वाले 48 लाख लोगों से लगाया जा सकता है। साथ ही 6600 लोगों ने इसे अपने फेसबुक आइडी से शेयर भी कर दिया। यहीं नहीं 28 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है। पहली बार लाखों लोगों को पसंद आने वाली इस पोस्ट से नैनीताल पुलिस का उत्साह बढ़ा है। एसएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि हेमा का काम सराहनीय है। लाखों की संख्या में लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया लोगों तक जरूरी संदेश पहुंचाने का एक बेहतर माध्यम है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG में आर्यन, मेहुल और धीरज की कड़ी टक्कर, किसकी खुलेगी किस्मत
हल्द्वानी : छात्र संघ चुनाव को देखते हुए हल्द्वानी में डायवर्ट रहेंगे कई रूट
रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी 
