अल्मोड़ा- उत्तराखंड के अल्मोड़ा (almora )जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है यहां गुरुवार को सड़क हादसे में 6 साल की मासूम बच्ची सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ कड़ी मेहनत के बाद खाई से लोगों को बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार मॉलेखाल सल्ट निवासी ललित कुमार पुत्र भोपाल कुमार अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ गुरुवार की दोपहर को बोलेरो कार से डोटियाल गांव से अपने घर वापस आ रहे थे। और कार को रणथमल सल्ट निवासी 28 वर्षीय सुरेंद्र सिंह चला रहे थे। इस दौरान पुनाकोट बस स्टैंड के पास अचानक बुलेरो अनियंत्रित हो गई और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
अचानक हुए इस हादसे में बोलेरो कार के भीतर बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई गहरी खाई में गिरने के चलते इस दर्दनाक हादसे में कार चालक सुरेंद्र और ललित की 6 वर्षीय बेटी दीक्षा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।
जबकि 23 वर्षीय ललित और उनकी 30 वर्षीय पत्नी तथा 3 वर्षीय छोटी बेटी कोमल गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको स्थानीय लोगों को पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया हादसे में मृत दोनों शवों का पंचनामा भर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर: भाजपा नेता राकेश नैनवाल के प्रयासों से देश की आजादी के 75 साल बाद पहुंची लाईट तो खुश हुए ग्रामीण
उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी 

