UTTARAKHAND NEWS- देवभूमि में देह व्यापार का धंधा जोरों पर है। स्पा सेंटरों की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहे है। इससे पहले रुद्रपुर, हल्द्वानी और देहरादून में स्पा सेंटरों पर छापेमारी के बाद कई सैक्स रैकेट के खुलासे हुए। अब फिर से शनिवार रात राजपुर रोड पर दो स्पा सेंटरों पर दबिश देते हुए 16 युवक और युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़े, जबकि सेंटर के संचालक फरार हैं। सेंटर के संचालक ने कोलकाता और दिल्ली से युवतियां बुलाई हुई थीं।
एएचटीयू के एसआई मोहन सिंह ने बताया कि स्पा सेंटरो में मसाज के नाम पर गलत काम होने की सूचना मिली थी। जिसके सिटी सेंटर कॉम्पलेक्स में स्थित व्हाइट लोटस स्पा और एंजल स्पा पर छापेमारी की। इस दौरान एंजेल स्पा के चार कमरों से चार युवती और पांच पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। इसके अलावा व्हाइट लोटस स्पा से दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। दोनों स्पा सेंटरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली।
इस दौरान पकड़ी गई छह युवतियों ने बताया कि वह सभी स्पा में स्पा स्वामी राजा कुरेशी और उसकी पत्नी फरहा कुरेशी और उमेर राही के प्रलोभन देने पर अनैतिक कार्य करती हैं। इसके बदले मिलने वाली धनराशि का एक फिक्स्ड हिस्सा स्पा स्वामियों को दिया जाता है। पूछताछ में सामने आया कि व्हाइट लोटस स्पा उमेर राही के नाम से रजिस्टर्ड है और एंजेल स्पा फरहा कुरेशी के नाम से रजिस्टर्ड है। तीनों आपस में पार्टनर हैं। स्पा में दो लडक़े भी रखे गए थे, जिन्हें लिए लडक़ा भी रखा है, जिन्हें इस गोरखधंधे की पूरी जानकारी थी। वह भी इसमें सहयोगी थे। आरोपियों के खिलाफ डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
टीम ने राजा कुरेशी निवासी 196 ओल्ड नेहरू कालोनी, सन्नी कोरी निवासी ईदगाह विंदाल कावली रोड, अंकित निवासी राजीव नगर स्पा कर्मचारी,जसविंदर निवासी डोईवाला, वासुदेव शर्मा निवासी ज्वालापुर हरिद्वार, सुशांत निवासी ज्वालापुर हरिद्वार, सामर निवासी ज्वालापुर हरिद्वार, योगेश निवासी ग्राम बेबल महेंद्रगढ़ हरियाणा, नवीन निवासी केठल थाना रम्बल बागपत उत्तर प्रदेश, सोवित निवासी विकासनगर के अलावा छह युवतियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें जेल भेज दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
