देहरादून। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) का 139 करोड़ 88 लाख रुपये का बिजली बिल सरकारी विभाग दवाए बैठे हैं। अब मुख्य सचिव ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव व सचिवों को बकाया भुगतान 20 मार्च तक कराने के आदेश दिए हैं।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से जारी पत्र में कहा गया, चूंकि केंद्र सरकार विद्युत वितरण क्षेत्र में सुधार को आरडीएसएस योजना चला रही है। जिसके तहत यूपीसीएल को सुधारीकरण का अनुदान मिलेगा। अनुदान की एक शर्त ये भी है कि इसके लिए सभी सरकारी विभागों का बकाया बिजली बिल जमा होना चाहिए। लिहाजा, उन्होंने सभी विभागों को तत्काल पैसा जमा कराने को कहा है। 20 मार्च तक इसकी सूचना भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) अपना काम प्राइवेट व्यक्तियों से कराते थे दो कानून गो, DM रयाल ने कर दिया डीमोशन
उत्तराखंड ने रचा इतिहास: नए आपराधिक कानून लागू करने में देश में बना नंबर-1
रुद्रपुर : एक ही परिवार के पांच प्रमाण पत्र निरस्त करने की संस्तुति, ये है मामला
रुद्रपुर: महापौर के प्रयास लाए रंग, रूद्रपुर में जल भराव से मिलेगी निजात, 460 करोड़ मंजूर
उत्तराखंड: महंगाई का झटका, रसोई गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
नैनीताल: (बड़ी खबर) अपने बच्चे का RTE के तहत दाखिला करवाने वाले अभिभावक ध्यान दें
देहरादून : चारधाम यात्रा में ट्रिप कार्ड अनिवार्य, तय किराए से अधिक वसूला तो वाहन का परमिट तत्काल होगा निरस्त
उत्तराखंड: तुषार चौहान बने आईएएस, पूरे हरिद्वार जनपद में हर्ष की लहर
उत्तराखंड : पहाड़ की मीनल नेगी ने UPSC में 66 वीं रैंक लाकर रचा इतिहास
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में हुवे ये फैसले 

