उत्तराखंड। देश के शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल। शोक की लहर।
खबर सार–: इस वक्त एक दुखद खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक सिक्किम में ड्यूटी के दौरान पिथौरागढ़ का लाल शहीद हो गया है।
सिक्किम में तैनात सेना के जवान विकास कुमार हिमस्खलन की चपेट में आने से शहादत को प्राप्त हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जहां जवान के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, 19 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात लांस नायक विकास कुमार 29 मार्च को अपने दो साथियों के साथ सिक्किम सीमा पर नियमित गश्त पर थे। उसी दौरान अचानक तेज हिमस्खलन हुआ और विकास इसकी सीधी चपेट में आ गए। उनके दोनों साथी सुरक्षित निकल पाए, लेकिन विकास कुमार को बचाया नहीं जा सका।
19 साल की उम्र में कर्तव्य निभाते हुए बलिदान
सिर्फ 19 वर्ष की उम्र में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए विकास कुमार अपने पीछे अपनी पत्नी प्रीति 8 महीने का बेटा ,पिता गणेश मां मंजू देवी (भोजन माता के पद पर कार्यरत),और बड़े भाई को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। जवान बेटे को खोने के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, लेकिन पूरे क्षेत्र को उन पर गर्व है कि उनका बेटा मातृभूमि की सेवा करते हुए शहीद हुआ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस का असर: 1 लाख की रिश्वत लेते अफसर रंगे हाथ पकड़ा गया
उत्तराखंड। देश के शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल। शोक की लहर।
उत्तराखंड: यहां होटल में युवती की संदिग्ध मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापे, 60 गैस एजेंसियों में छापे, 4 मुकदमे 22 सिलेंडर जब्त
देहरादून से बड़ी खबर: विजिलेंस टीम की कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) मार्च के वेतन, पेंशन को लेकर आदेश
उत्तराखंड: घर नहीं लौटे तीन दोस्त, सड़क हादसे ने छीनी जिंदगियां
उत्तराखंड: नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान, सड़क जाम कर बैठ गए ग्रामीण
उत्तराखंड: आइए गंगोत्री नेशनल पार्क घूमने, गर्मियों के लिए खुले गेट 
