- UKSSSC Forest Gaurd Recruitment Admit Card 2023: आज जारी होंगे वन दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र।
देहरादून– उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित वन दरोगा की भर्ती परीक्षा 11 जून को होना सुनिश्चित है। संबंधित भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र आज सोमवार को जारी किए जाएंगे। बता दे इस परीक्षा में 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की खबर है। दरअसल उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने नकल आरोप के चलते पूर्व में रद्द हुई वन दरोगा भर्ती परीक्षा को पुनः कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली है।
आयोग के सचिव एसएस रावत का कहना है कि उक्त परीक्षा 11 जून को 11 से 1 बजे के बीच संपन्न होगी। परीक्षा के लिए 8 जिलों में 139 केंद्र तय किए गए हैं। साथ ही आयोग ने आवेदकों को परीक्षा के लिए साढ़े दस बजे से पहले केंद्र में प्रवेश लेने को कहा है। इसके अलावा पिछली परीक्षा में बैन किए गए 20 नामों की लिस्ट आयोग ने फिर जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित लिस्ट पूरी तरह सही है। दो युवाओं ने आपत्ति जताई थी कि उनके नाम और पिता के नाम प्रतिबंधित युवाओं से मेल खा रहे हैं जबकि उन्होंने उक्त परीक्षा दी ही नहीं थी। इस बार आयोग ने रोल नंबर के साथ लिस्ट प्रकाशित की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां
उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान 
