देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के वरिष्ठ लेखकों और साहित्यकारों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने साहित्यकारों से मुलाकात कर उनके साहित्यिक योगदान की सराहना की और राज्य के विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता में साहित्य की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य केवल समाज का आईना नहीं होता…बल्कि लोगों को नई सोच और सही दिशा देने का भी काम करता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और भाषा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में साहित्यकारों की अहम भूमिका है। राज्य सरकार साहित्य और लेखन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ऋषि-मुनियों और महान साहित्यकारों की भूमि रही है। यहां की साहित्यिक परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं में पढ़ने और लिखने की आदत विकसित करना समय की जरूरत है। इसी उद्देश्य से सरकार पुराने और अप्रकाशित साहित्य के संरक्षण एवं प्रकाशन का कार्य भी करा रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए दो ‘साहित्य ग्राम’ विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। साथ ही साहित्यकारों के सम्मान के लिए शुरू किए गए विभिन्न पुरस्कारों का भी उन्होंने उल्लेख किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में चल रहे ‘1000 पुस्तक दान अभियान’ को समर्थन देते हुए कार्यक्रम में मौजूद लेखकों की 50 पुस्तकें स्वयं खरीदकर सार्वजनिक पुस्तकालय को उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुस्तकें समाज में ज्ञान, संस्कार और सकारात्मक सोच को मजबूत करने का माध्यम हैं…और पुस्तक दान जैसी पहल से युवाओं में अध्ययन की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में प्रदेश के कई वरिष्ठ साहित्यकार, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान साहित्यकारों ने अपनी प्रकाशित पुस्तकें मुख्यमंत्री को भेंट कीं और साहित्य के विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में बनेंगे दो ‘साहित्य ग्राम’, मुख्यमंत्री ने बताई बड़ी योजना
उत्तराखंड : (बड़ी खबर) भारी बारिश के चलते कल इस जिले में छुट्टी घोषित
उत्तराखंड : यहां युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वीर सैनिकों के लिए खुशखबरी! कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने दिया बड़ा तोहफा
हल्द्वानी: मुख्य मार्गों पर शुरू हुआ पैचवर्क, गड्ढे भरने का कार्य तेज
उत्तराखंड : यहाँ घर से लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) एक भर्ती परीक्षा की आई update
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती के आवेदन को तीन दिन शेष
उत्तराखंड : शादी से इनकार पर युवती ने युवक को कोतवाली गेट पर चप्पलों से पीटा
हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित 
