ग्लास्गो। भारतीय भारोत्तोलन की स्टार खिलाड़ी मीराबाई चानू ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना दम दिखाया है। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में उन्होंने रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई।
मीराबाई ने स्नैच में 85 किलोग्राम वजन उठाकर नया रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में 105 किलोग्राम वजन उठाकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। कुल 190 किलोग्राम वजन के साथ उन्होंने प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया और भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।
इस जीत के साथ मीराबाई ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार गोल्ड मेडल जीतने का शानदार रिकॉर्ड कायम किया। इससे पहले वह 2018 और 2022 में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने रजत पदक हासिल किया था।
मुकाबले के बाद मीराबाई ने कहा कि देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना हमेशा विशेष होता है। उन्होंने स्वीकार किया कि प्रतियोगिता से पहले कुछ दबाव जरूर था…लेकिन उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ मुकाबला खेला। उन्होंने कहा कि यह पदक भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम और देशवासियों को समर्पित है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीराबाई को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी शानदार प्रतिभा और निरंतर प्रदर्शन से पूरे देश को गर्व का अवसर दिया है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने उनकी उपलब्धि को भारतीय खेलों के लिए ऐतिहासिक बताया…जबकि सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मीराबाई की जीत से भारत का स्वर्णिम अभियान शानदार अंदाज में आगे बढ़ा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) 208 पुलिस कर्मी बने ASI, प्रमोशन के साथ यहां हुआ तबादला, लिस्ट जारी
चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा 
