- स्वास्थ्य मंत्री ने दंत चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपे, 306 लैब तकनीशियन की भी भर्ती की जाएगी
- उत्तराखंड में ढाई हजार वार्ड ब्वॉय की भर्ती होगी
देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड के अस्पतालों में जल्द 2500 वार्ड ब्वॉयों और 306 लैब तकनीशियनों की भर्ती की जाएगी। लैब तकनीशियनों की भर्ती वर्षवार कराए जाने की योजना है। हिंदी पाठ्यक्रम और ई ग्रंथालय का शुभारंभ गृह मंत्री अमित शाह कर सकते हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को दंत रोग विशेषज्ञों डॉ. प्रत्यक्ष पंवार, डॉ. देवाशीष सिंह सवाई, डॉ. अनिल पांडे, डॉ. साई किरण तोमर को नियुक्ति पत्र सौंपे। इन्हें क्रमशः हल्द्वानी, दून, अल्मोड़ा, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियमित नियुक्ति मिली है।
संचालन प्रोस्थोडोंटिस्ट डॉ. योगेश्वरी कृष्णन ने किया। इस दौरान एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति प्रो. हेमचंद्र पांडेय, प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, डीजी हेल्थ डॉ. विनीता शाह, संयुक्त निदेशक डॉ. एमके पंत, प्रभारी
दून में स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को नवनियुक्त दंत चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपे।एमएस डॉ. धनंजय डोभाल, डॉ. एएन सिन्हा, डॉ. अमित शाह, डॉ. अतुल कुमार सिंह, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. दीपक जुयाल, सीपीआरओ महेंद्र भंडारी, पीआरओ नवीन खंडूड़ी आदि मौजूद रहे।
मंत्री ने पूछा, डॉक्टरों की प्रमोशन लिस्ट कब जारी होगी?
मंत्री ने निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना से पूछा ि कि डॉक्टरों के प्रमोशन की लिस्ट कब जारी होगी। डॉ. • सथाना ने बताया कि वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है। इसमें एक महीने तक आपत्ति ली जाती है। बता दें कि 23 का एसोसिएट से प्रोफेसर, 40 का असिस्टेंट से एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर प्रमोशन होना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU
Uttrakhand: तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ दिया परिवार, हादसे में घायल गोविंद की इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत 
