देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा रोड स्थित होटल एमरॉल्ड ग्रैण्ड में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस–2025 में प्रतिभाग कर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की और कॉन्फ्रेंस स्थल पर लगी फोटो प्रदर्शनी व हस्तशिल्प स्टॉल का अवलोकन कर स्थानीय कला एवं शिल्प को प्रोत्साहित किया।
13 से 15 दिसंबर तक आयोजित इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की मेज़बानी देहरादून कर रहा है। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) द्वारा आयोजित यह सम्मेलन विकसित भारत @2047: विकास भी, विरासत भी थीम पर आधारित है, जिसमें देशभर के जनसंपर्क व कम्युनिकेशन विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में रूस से आए प्रतिनिधियों की सहभागिता ने इसे अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पीआर विजन–2047 विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में पब्लिक रिलेशन केवल सूचना देने तक सीमित नहीं रहा….बल्कि यह सरकार और जनता के बीच भरोसेमंद संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। गलत सूचना के दौर में सही समयबद्ध और विश्वसनीय संचार जनसंपर्क की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे आपदा-संवेदनशील राज्य में संवाद औपचारिकता नहीं, बल्कि विश्वास का आधार है। आपदा प्रबंधन, सुशासन, पर्यटन और धार्मिक आयोजनों के बेहतर संचालन के लिए तेज़, तकनीकी रूप से सक्षम और संवेदनशील पीआर सिस्टम आवश्यक है, ताकि सरकार और जनता के बीच साझेदारी का भाव मजबूत हो।
मुख्यमंत्री ने राज्य की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड तेज़ विकास पथ पर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था लगभग 3.78 लाख करोड़ रुपये तक पहुँचने जा रही है, वहीं प्रति व्यक्ति आय, बजट आकार और रोजगार के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक सुधार दर्ज किए गए हैं।
उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रेल, हवाई कनेक्टिविटी, खेल और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ धार्मिक, वेलनेस, एडवेंचर टूरिज्म और फिल्म शूटिंग के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की जानकारी दी। ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना, दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस-वे, रोपवे परियोजनाएं और शीतकालीन यात्रा जैसी पहलें राज्य के विकास को नई गति दे रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लागू सिंगल विंडो सिस्टम, नई औद्योगिक व स्टार्टअप नीतियों के चलते उत्तराखंड निवेश का उभरता केंद्र बन रहा है। एक जनपद–दो उत्पाद, हाउस ऑफ हिमालयाज, मिलेट मिशन और नई पर्यटन व फिल्म नीति स्थानीय आजीविका को सशक्त बना रही हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की नीतियाँ आज देश के अन्य राज्यों के लिए मॉडल बन रही हैं और देवभूमि से विकसित भारत–2047 के विजन को नई दिशा मिल रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा और मातृ शक्ति इस सदी की ध्वजवाहक बनेगी।
इस अवसर पर अपर सचिव एवं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को पीआरएसआई द्वारा सुशासन में उत्कृष्टता हेतु राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां बच्चों के लिए ऑक्यूपेशनल थेरेपी सेवा शुरू
उत्तराखंड :(Govt Job) छह भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी
उत्तराखंड : 5 वर्षीय बच्चे को घर से उठाकर ले गया गुलदार,क्षेत्र में दहशत का माहौल
देहरादून :(बड़ी खबर) DGP की हाई लेबल बैठक, कई निर्देश, सिविल मामलों में हस्तक्षेप करने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध होगी कठोर कार्यवाही
उत्तराखंड: धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया
उत्तराखंड: अब अल्पसंख्यक संस्थाओं की मान्यता और सिलेबस तय करेगा नया शिक्षा प्राधिकरण
देहरादून: समान कार्य समान वेतन के रूप में सीएम धामी ने दर्ज की एक और उपलब्धि
देहरादून :(बड़ी खबर) दीपेंद्र कोशियारी के नेतृत्व में CM से मिली वनअधिकार समिति , बिंदुखत्ता राजस्व बनाए जाने की मांग
देहरादून :(बड़ी खबर) जिला प्रशासन ने पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज 
