हल्द्वानी : शनिवार को प्रातः हल्द्वानी में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित होने जा रही तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं यातायात आदि व्यवस्था सहित निर्धारित प्रोटोकॉल के मद्देनज़र आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जिलाधिकारी वंदना ने देर सांय यात्रा मार्ग मिनी स्टेडियम हल्द्वानी से
तिकोनिया चौराहा -शहीद स्मारक स्थल का पैदल भ्रमण कर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने तिरंगा यात्रा समाप्ति स्थल शहीद स्मारक स्थल में माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन कार्यक्रम हेतु की जा रही विभिन्न तैयारियों,टेंट, बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में भी अधिकारीयों से जानकारी लेते हुए सभी व्यवस्थाओं को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को संपूर्ण यात्रा मार्ग में विशेष सफाई व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक राय सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, नगर आयुक्त ऋचा सिंह सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड 
