अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, चार की मौत, दो गंभीर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, चार की मौत, दो गंभीर


अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा क्षेत्र के चायखान-बलिया बेगनिया मोटर मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा...अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल छह लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राहत एवं बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से राहत अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में चार लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें