हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा_ 13 साल के मासूम की जान चली गई..
नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में सोमवार देर शाम एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। एक बार फिर शहर की जर्जर सड़कों और सिस्टम की लापरवाही के चलते एक परिवार का चिराग बुझ गया।
हादसा मुखानी थाना क्षेत्र में प्राइड हॉस्पिटल के पास सृष्टि कंपाउंड के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार अर्जुन (13)एक बाइक के पीछे बैठकर सिलेंडर लेकर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क पर बने गहरे गड्ढे से बचने के प्रयास में बाइक असंतुलित हो गई और पीछे बैठा बच्चा सड़क पर गिर पड़ा। उसी दौरान पंचक्की चौराहे की ओर से आ रहे एक डंपर ने बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और तहरीर मिलते ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वही बच्चे की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
रोज़ाना राहगीरों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे इन जानलेवा गड्ढों ने आज एक मासूम की जान ले ली, शायद अब ज़िम्मेदारों की नींद खुल जाए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल 
