टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भद्रकाली तिराहे के आगे एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरा। हादसे में डंपर चालक और झोपड़ी में रह रही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि डंपर करीब 20 मीटर नीचे जा गिरा। इस दौरान सड़क पर लगे दो कंक्रीट डिवाइडर भी टूटकर नीचे झोपड़ी पर जा गिरे…जहां महिला मौजूद थी। डिवाइडर की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर मलबे में दबी महिला को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया…जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं डंपर चालक को भी अस्पताल ले जाया गया…लेकिन उसकी भी जान नहीं बच सकी। मृतकों की पहचान चालक फारुख निवासी बहादरपुर लक्सर हरिद्वार और कौशल्या देवी (42 वर्ष) निवासी बावाड़ी शिवपुरी के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि टिहरी जिले में लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। इससे पहले अप्रैल महीने में चंबा-कोटी मार्ग पर बोलेरो वाहन खाई में गिरने से कई लोगों की मौत हुई थी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! पहाड़ों में 5 डिग्री लुढ़का पारा, आज ओले गिरने का अलर्ट
हल्द्वानी: बनभूलपुरा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 108 घरों-प्रतिष्ठानों में पकड़ी गई चोरी
उत्तराखंड : दारमा घाटी घूमकर लौट रहे थे दो युवक, रास्ते में उफनते नाले ने छीनी एक की जिंदगी
Uttrakhand: धराली में मलबे के नीचे दबे प्राचीन कल्प केदार मंदिर की तलाश शुरू, 100 साल पुराना है इतिहास
नैनीताल : कैंची धाम में धारण क्षमता का हुआ आकलन
हल्द्वानी में 12 और 14 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, सुबह 10 से शाम 3 बजे तक कटौती
उत्तराखंड: आल्टो वाहन खाई में गिरा, SDRF ने दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया, एक की मौत
उत्तराखंड: यहां SSP ने किए दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे 