हरिद्वार: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की है। आयोग ने ‘यूकेपीएससी मित्र’ नाम से नया मोबाइल एप लॉन्च किया है। इस एप के जरिए अब अभ्यर्थियों को भर्ती और परीक्षाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी सीधे मोबाइल पर मिल सकेगी।
अब तक आयोग की सभी सूचनाएं केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होती थीं…जिससे कई बार अभ्यर्थियों को अपडेट देखने में परेशानी होती थी। इसी समस्या को दूर करने के लिए यह नया एप तैयार किया गया है…ताकि उम्मीदवारों तक सही जानकारी समय पर पहुंच सके।

यूकेपीएससी मित्र एप के माध्यम से अभ्यर्थी परीक्षा तिथि, प्रवेश पत्र, परिणाम, साक्षात्कार और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। आयोग के अनुसार, एप को बेहद सरल और यूजर फ्रेंडली बनाया गया है, जिससे कहीं भी और कभी भी जानकारी हासिल की जा सकेगी।
आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि यह पहल अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है। डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग के बीच यह एप परीक्षा संबंधी सूचनाओं को तेजी और पारदर्शिता के साथ अभ्यर्थियों तक पहुंचाने में मदद करेगा।
एप की खास बात यह भी है कि महत्वपूर्ण जानकारी वीडियो और तस्वीरों के माध्यम से भी साझा की जाएगी…जिससे अभ्यर्थियों को सूचनाएं बेहतर तरीके से समझने में आसानी होगी। इसके अलावा आयोग की ओर से जारी हर जरूरी अपडेट सीधे मोबाइल नोटिफिकेशन के जरिए भेजा जाएगा।
अभ्यर्थी ‘यूकेपीएससी मित्र’ एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर इसका लाभ उठा सकते हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! पहाड़ों में 5 डिग्री लुढ़का पारा, आज ओले गिरने का अलर्ट
हल्द्वानी: बनभूलपुरा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 108 घरों-प्रतिष्ठानों में पकड़ी गई चोरी
उत्तराखंड : दारमा घाटी घूमकर लौट रहे थे दो युवक, रास्ते में उफनते नाले ने छीनी एक की जिंदगी
Uttrakhand: धराली में मलबे के नीचे दबे प्राचीन कल्प केदार मंदिर की तलाश शुरू, 100 साल पुराना है इतिहास
नैनीताल : कैंची धाम में धारण क्षमता का हुआ आकलन
हल्द्वानी में 12 और 14 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, सुबह 10 से शाम 3 बजे तक कटौती
उत्तराखंड: आल्टो वाहन खाई में गिरा, SDRF ने दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया, एक की मौत
उत्तराखंड: यहां SSP ने किए दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे 
