चमोली- उत्तराखंड के चमोली जिले से बेहद दुखद हादसे की खबर सामने आई है यहां छुट्टी पर घर आए जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को नंदप्रयाग बाजार में ट्रक की चपेट में आकर जवान की मौत हो गई वहीं हादसे की सूचनी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया वही गांव में मातम का माहौल है।
प्राप्त समाचार के अनुसार भारतीय सेना में तैनात कर्णप्रयाग विकासखंड स्थित जैंटा गांव निवासी यशदीप सिंह (30) पुत्र लखपत सिंह छुट्टी पर घर आए हुए थे। वह बुधवार को बाइक से कर्णप्रयाग की ओर जा रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उनकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि जवान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

वहीं सड़क हादसे की सूचना मिलते ही नंदप्रयाग बाजार चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस की ओर से मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। जवान बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है तो वहीं गांव में मातम पसर गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
