एक बीटेक का छात्र, दूसरा कर रहा था सीयूईटी की तैयारी
श्रीनगर। शिवरात्रि पर अलकनंदा नदी में नहाने पहुंचे दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी किसी तरह बच गया। बेहोशी की हालत में उसे तत्काल बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
बुधवार को चौरास पुल रोड से कुछ दूरी पर सरस्वती विद्या मंदिर के निकट अलकनंदा नदी में सुबह 11:30 बजे के करीब चार छात्र नहाने गए थे। इसी दौरान तीन छात्र अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। किसी तरह दिव्यांशु यादव (20) पुत्र संजय निवासी मऊ, वाराणसी यूपी नदी से बाहर आ गया, लेकिन उसके दोनों साथी गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी लगते ही अन्य छात्र व पुलिस मौके पर पहुंचे।
कोतवाली के एसएसआई कुंवर राम आर्य ने बताया कि तीनों छात्रों के नदी में डूबने की सूचना पर एसडीआरफ, 40 पीएसी पौड़ी तथा कीर्तिनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। तीनों को गहरे पानी से बाहर निकालकर बेस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हर्षब्रज कौशिक (20) पुत्र राजेंद्र चंद्र निवासी छपरा, बिहार और आयुष राज (21) पुत्र संजय कुमार ठाकुर निवासी मुज्जफरपुर, बिहार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हर्षब्रज गढ़वाल विवि में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था, जबकि आयुष सीयूईटी की तैयारी के लिए हर्ष के साथ यहां आया था। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में भाई हैं और मंगलवार को ही यहां आए थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
उत्तराखंड: LPG के बढ़ते दामों के बीच कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कालाबाजारी रोकने के दिए निर्देश
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल 

